छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल भगोड़ा घोषित

रायपुर। छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को अब रायपुर पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने इनाम की घोषणा करते हुए लोगों से अपील की है कि जो कोई भी अमित बघेल का पता बताएगा, उसे 5 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने बघेल की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की है, लेकिन अब तक वह गिरफ्त से बाहर है। ऐसे में उनकी खोजबीन जारी है।
पुलिस ने रविवार की देर रात कई स्थानों और उनके करीबियों के घर ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के शिवेंद्र वर्मा निवासी सद्दू और अजय यादव के धरम नगर टिकरापारा निवास में दबिश दी। सीएसपी रमाकांत साहू ने बताया कि, क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की तलाशी के लिए पुलिस की कई टीम लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका