छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में “मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025” का शुभारंभ, अमित शाह और सीएम विष्णु देव साय ने दी सौगात

छत्तीसगढ़: “मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025” का शुभारंभ आज जगदलपुर के लालबाग मैदान से माननीय केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह जी एवं माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी के करकमलों से हुआ। साथ ही माननीय केंद्रीय गृह मंत्री जी ने महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी की। साथ ही बस्तर दशहरा पिक्टोरियल पोस्टकार्ड का भी विमोचन किया। इस अवसर पर बस्तर संभाग के 34 मार्गों पर बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह योजना बस्तर के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार और विकास की नई राह खोलेगी।

Back to top button
📰 E-Paper