छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री  साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने किया   Rising Chhattisgarh 25 Years Of Excellence पुस्तक का विमोचन

रायपुर। विधानसभा में “Rising Chhattisgarh 25 Years Of Excellence” पुस्तक का विमोचन  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष  रमन सिंह  के करकमलों से संपन्न हुआ ।  इस विशेष अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री चरण दास महंत  एवं विधायक रीकेश सेन एवं अन्य  विधायक गण शामिल हुए ।

यादगार एवं अविस्मरणीय पल रहा जब हमारे लिए राज्य के माननीय मुख्यमंत्री  ने ” Rising Chhattisgarh 25 Years Of Excellence ” पुस्तक का विमोचन किया। ” Rising Chhattisgarh” पुस्तक में छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत, और सामाजिक प्रगति को केंद्र में रखकर लिखी गई है। राज्य के उज्ज्वल भविष्य और अद्वितीय पहचान को शब्दों में उकेरा गया है।
मुख्यमंत्री  ने पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा “यह पुस्तक छत्तीसगढ़ की आत्मा को समझने का एक प्रयास है। यह न केवल हमारे राज्य की उपलब्धियों को दर्शाती है, बल्कि भविष्य के लिए हमारी दृष्टि और प्रतिबद्धता को भी उजागर करती है।”

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुस्तक की सराहना की।

इस पुस्तक के सम्पादक डॉ. कीर्ति श्रीवास, सहायक प्राध्यापक(वाणिज्य), शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर एवं सुश्री श्वेता पाण्डे, सहायक प्राध्यापक(वाणिज्य), शासकीय काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय, अभनपुर, रायपुर ने मुख्यमंत्री जी एवं विधानसभा अध्यक्ष   रमन सिंह जी, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत जी, एवं विधायक महोदय रिकेश सेन जी का विशेष आभार व्यक्त किया।
इस पुस्तक को लिखने का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सफलता की कहानी को सभी तक पहुँचाना है। यह राज्य के हर नागरिक को समर्पित है, जिन्होंने इसे उन्नति के पथ पर अग्रसर किया। मेरे उन सभी साथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद जिनका इस पुस्तक में अमूल्य योगदान है उनके सहयोग के बिना इस पुस्तक की यात्रा संभव नहीं थी ।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button