छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री साय और विधायक अनुज ने नवनिर्मित एस.एम.सी. मल्टी स्पेशलिटी निजी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन 

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने धरसींवा में नवनिर्मित एस.एम.सी. मल्टी स्पेशलिटी निजी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। उन्होंने चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ से चर्चा कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और विभिन्न विषयों पर जानकारी ली और उन्होंने नागरिकों और अस्पताल प्रबंधन को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रदेश के मुखिया ने कहा कि एस.एम.सी हॉस्पिटल केवल इलाज नहीं कर रहे, बल्कि एक विश्वास और भरोसे का केंद्र बना रहे हैं जहाँ तकनीक के साथ-साथ संवेदना भी मौजूद है। इनका प्रयास है कि धरसींवा ब्लॉक के हर नागरिकों को विश्वस्तरीय इलाज,अपनों के बीच, अपनों के साथ मिले।”इस अस्पताल के माध्यम से न केवल बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी और स्थानीय लोगों के लिए रोज़गार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

जनकल्याण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है वही विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा  ने कहा कि धरसींवा विधानसभा की जनता के लिए एक उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का नया केंद्र बना हैं अवश्य ही इस अस्पताल से क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा और उन्हे सही उपचार भी प्राप्त होगा। क्षेत्र कि जनता के साथ साथ अस्पताल के सभी चिकित्सकों एवं पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी, स्वास्थ मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल जी,नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी, प्रदेश महामंत्री  संजय श्रीवास्तव जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष  नारायण चंदेल जी,विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा जी, एवं अस्पताल प्रबंधन व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे|

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper