छत्तीसगढ़

भारत मंडपम में मुख्यमंत्री साय की आत्मीयता ने जीता सबका दिल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सादगी और संवेदनशीलता ने एक बार फिर लोगों के दिलों को छू लिया। यह दृश्य था राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में, जहां छत्तीसगढ़ दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। छत्तीसगढ़ की परंपरा और कला की शानदार प्रस्तुतियां मंच पर हो रही थीं, और दर्शक तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ा रहे थे।
इसी दौरान, मुख्यमंत्री की नजर दर्शकों के बीच एक वृद्ध व्यक्ति पर पड़ी, जो खड़े होकर कार्यक्रम देख रहे थे। मुख्यमंत्री का हृदय इस दृश्य को देखकर पिघल गया। उन्होंने तुरंत अपने सहायक से कहा कि उस बुजुर्ग को पास बुलवाएं। कुछ ही पल में वह बुजुर्ग व्यक्ति मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। साय ने बड़े ही आत्मीय भाव से उनका स्वागत किया और उन्हें अपने पास बैठने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह विनम्र और संवेदनशील व्यवहार मंडपम में मौजूद सभी दर्शकों के दिल को छू गया।

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
बार-बार बीमार पड़ते हैं? अपनाएं ये प्रभावी वास्तु उपाय और पाएं पूरे परिवार की सेहत में सुधार सावन में मेहंदी वाले हाथों पर खूब जचेंगी हरी चूड़ियां हरियाली तीज पर ट्राय करें ब्लाउज के ये शानदार डिजाइन Amazon पर ₹10,000 से कम में मिल रहे हैं ये शानदार Smart TV