छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: द्वारिका, सोमनाथ और नागेश्वर के दर्शन करेंगे 323 श्रद्धालु

महासमुंद : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले के श्रद्धालुओं के लिए द्वारिका, सोमनाथ और नागेश्वर की तीर्थयात्रा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। संशोधित समय-सारणी के अनुसार जिले के चयनित तीर्थयात्री 21 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक इन प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करेंगे। यात्रा के लिए जिले से कुल 323 तीर्थयात्रियों और 9 अनुरक्षकों का चयन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने यात्रा को लेकर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत होने वाली यात्रा को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर हितग्राहियों के चयन सहित अन्य सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर AIIMS में उपराष्ट्रपति ने मेधावियों को दिए स्वर्ण पदक, नक्सलवाद से मुक्त होते छत्तीसगढ़ की सराहना

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, विकासखंडवार और नगरीय निकायवार निर्धारित सीटों के आधार पर जिले से कुल 323 पात्र तीर्थयात्रियों का चयन किया जाना है। इनके साथ यात्रा के दौरान सहयोग के लिए 9 अनुरक्षक भी शामिल होंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि योजना के तहत चयनित होने वाले प्रत्येक हितग्राही की चिकित्सकीय जांच और परीक्षण कराया जाए। स्वास्थ्य परीक्षण में पात्र पाए जाने वाले हितग्राहियों को ही अंतिम सूची में शामिल किया जाएगा। इससे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर आवश्यक सावधानी सुनिश्चित की जा सकेगी।

मुख्य सूची के अलावा चयनित हितग्राहियों की कुल संख्या के 10 प्रतिशत के अनुपात में प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी। किसी कारण से मुख्य सूची में शामिल हितग्राही यात्रा में शामिल नहीं हो पाता है तो नियमानुसार प्रतीक्षा सूची के पात्र हितग्राही को अवसर दिया जा सकेगा। चयनित और प्रतीक्षारत हितग्राहियों की सूची निर्धारित प्रारूप में तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को सूची की हार्ड कॉपी के साथ सॉफ्ट कॉपी एक्सेल शीट में भी उपलब्ध करानी होगी।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चयनित एवं प्रतीक्षारत तीर्थयात्रियों की सूची 10 सितंबर 2026 तक कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण, जिला महासमुंद को भेजना सुनिश्चित करें। इसके लिए समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है, ताकि यात्रा से पहले सभी प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी की जा सकें। इसके साथ ही मुख्य सूची और प्रतीक्षा सूची में शामिल सभी पात्र हितग्राहियों का निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना भी अनिवार्य किया गया है। संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने कहा गया है कि कोई भी चयनित पात्र हितग्राही पंजीयन से वंचित न रहे।

ISRO Geo-Imaging Satellite: ISRO रचेगा नया इतिहास! 4 सितंबर को लॉन्च होगा भारत का पहला जियोसिंक्रोनस इमेजिंग सैटेलाइट EOS-05

यात्रा के लिए चयनित हितग्राहियों को नियत समय और स्थान पर उपस्थित होने के संबंध में यात्रा शुरू होने से 24 घंटे पहले सूचना दी जाएगी। जिला प्रशासन ने संबंधित जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों को आपसी समन्वय के साथ तीर्थयात्रियों को निर्धारित स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सभी चयनित हितग्राहियों को 21 सितंबर 2026 को रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचाया जाएगा। यहां से श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत द्वारिका, सोमनाथ और नागेश्वर की धार्मिक यात्रा के लिए रवाना होंगे। यात्रा 27 सितंबर तक निर्धारित की गई है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को हितग्राहियों के चयन, स्वास्थ्य परीक्षण, ऑनलाइन पंजीयन और रायपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने की व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित की जाएंगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका