छत्तीसगढ़
Trending
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया, स्वच्छता दीदियों का किया सम्मान
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के तेलीबांधा तालाब पहुंचे, जहां वे राज्य स्तरीय ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का शुभारंभ किया। यह अभियान आज 17 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2024 तक चलेगा।

इस दौरान सीएम साय ने स्वच्छता दीदियों का सम्मान भी किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, विधायकगण, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के सचिव, राज्य एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

इस दाैरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियाें काे विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी। उन्हाेने देश के प्रधानमंत्री माेदी काे भी उनके जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम साय ने स्वच्छता दीदियों का सम्मान भी किया।

