छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सर्व आदिवासी समाज के जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव में शामिल होने सूरजपुर  पहुंचे

हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर  । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज ’सर्व आदिवासी समाज के जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव’ में शामिल होने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड स्थित ग्राम सिलौटा पहुंचे।

हेलीपेड पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक  भूलन सिंह मरावी,  शकुन्तला पोर्ते,  भैयालाल राजवाड़े,  राजेश अग्रवाल,  प्रबोध मिंज,  रामकुमार टोप्पो, सरगुजा संभाग कमिश्नर  जी. आर. चुरेंद्र, सरगुजा आई.जी.  अंकित गर्ग, कलेक्टर  रोहित व्यास द्वारा पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper