छत्तीसगढ़

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह एवं विधायक राजेश मूणत भी साथ में रहे उपस्थित

रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष  रमन सिंह एवं विधायक  राजेश मूणत भी साथ में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने उपस्थित श्रद्धालुओं और कांवड़ियों से कहा कि सावन मास में ही मुझे बाबा भोरमदेव के दर्शन करने का अवसर मिला। यह मंत्र मुग्ध कर देने वाला अवसर था। हमने कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की। पूरे यात्रा मार्ग में कांवड़ियों का उत्साह छलक रहा था। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख समृद्धि की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button