छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली और रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 25 सितंबर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को मुंगेली और रायपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचेंगे। यहां वे करीब एक घंटे तक आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर से मुंगेली के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12:20 बजे मदकू द्वीप पहुंचेंगे और करीब 2:50 बजे तक वहां रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मंदिर में दर्शन-पूजन करने के साथ ‘आंगन मिलन सेवा एवं मेगा हेल्थ कैंप’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

FSSAI का बड़ा आदेश: दूध के अलावा दूसरी चीजों से बने प्रोडक्ट पर नहीं लिख सकेंगे ‘पनीर’

मुख्यमंत्री मदकू द्वीप में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। इसके बाद वे दोपहर करीब 3:30 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां से तेलीबांधा के लिए रवाना होकर पदयात्रा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Teacher Recruitment 2026: सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका! 6,812 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, तीन परीक्षाओं की डेट जारी

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 4:45 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button