छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री 19 दिसम्बर को करेंगे रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ

रायपुर ।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर 19 दिसम्बर से राज्य को हवाई सेवा के क्षेत्र में एक नई सौगात मिलने जा रही है। केन्द्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा शुरू होगी। किफायती विमान सेवा से व्यापार, पर्यटन और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय 19 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10.45 बजे से 11.10 बजे तक स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper