छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री ने लोहड़ी पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से सिक्ख समुदाय को लोहड़ी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि लोहड़ी का पर्व नई फसल की खुशी में मनाया जाता है। इसे किसानों का पर्व भी कहा जाता है।

लोहड़ी पर्व सामाजिक एकता और पारिवारिक सामंजस्य का प्रतीक है। लोहड़ी के दिन सामूहिक रूप से अग्निदेव की पूजा की जाती है। इस दिन लोग नृत्य और संगीत के माध्यम से जीवन की खुशियों को साझा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहड़ी का पर्व न केवल कृषि और प्रकृति से जुड़ा है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और सामूहिकता का भी प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से हम अपने समाज में प्रेम, भाईचारा और समृद्धि का संदेश फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का त्योहार हर किसी के जीवन में अच्छी सेहत और सुख व समृद्धि लेकर आए।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper