छत्तीसगढ़
Trending

बिलासपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बच्चे की माैत, दाे गंभीर

बिलासपुर  । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार की शाम काे खराब माैसम के बाद आकाशीय बिजली की चपेट में आने से क्रिकेट खेलने गए एक बच्चे की माैत हाे गई। वहीं दाे वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक की है।पुलिस ने मृत बच्चे के शव का पाेस्टमार्टम कराकर आज साेमवार काे शव परिजनाें काे साैंप दिया है।

सिरगिट्टी पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के बन्नाक चौक स्थित क्रिकेट का मैदान है। 13 साल का अभिषेक ध्रुव बन्नाक चौक के पास रहता था। रविवार दोपहर अभिषेक अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए बन्नाक चौक के क्रिकेट मैदान गया हुआ था। इस दौरान शाम काे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद सभी बच्चे दौड़ते हुए एक पेड़ के नीचे छिप गए। इस दाैरान मैदान के पास आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में तीन बच्चे आ गए। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दाे बच्चे गंभीर रूप से घायल है। उसके बाद वहां मौजूद आसपास के लोगों ने बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों बच्चो का इलाज जारी है। पुलिस मृत बच्चे के शव का पाेस्टमार्टम कराकर आज साेमवार काे शव परिजनाें काे साैंप दिया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button