देश-विदेश
Trending

चिटफंड मामला : दिल्ली सहित दो दर्जन से अधिक जगहों पर ईडी की छापेमारी

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को चिटफंड मामले में कोलकाता, पंजाब, दिल्ली, मुंबई सहित देशभर में 24 से अधिक जगहों पर छापेमारी की। ये छापेमारी चिटफंड में शामिल लोगों के खिलाफ की गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने कोलकाता, पंजाब, दिल्ली और मुंबई में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों से जुड़े चिटफंड मामले में जारी जांच के सिलसिले में की गई है। हालांकि, इस कार्रवाई की विस्‍तृत जानकारी अभी नहीं मिली है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper