छत्तीसगढ़
Trending

स्वच्छता सर्वेक्षण : कचरा डाल रहे ट्रैक्टर ट्राली काे नगर निगम ने किया जब्त 

रायपुर । रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान की तैयारियां की जा रही है।
इस हेतु नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को जोन प्रभारी अधिकारी का दायित्व दिया है. आज स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान की तैयारियों के निरीक्षण के दौरान जोन 9 जोन प्रभारी अधिकारी निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा ने जोन 9 जोन कमिश्नर  संतोष पाण्डेय एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत कुशाभाउ ठाकरे वार्ड के क्षेत्र में राजवाड़ा सिटी के आगे बिरगांव की एक ट्रेक्टर ट्राली को कचरा डालते हुए देखा। इस पर निगम उपायुक्त के निर्देश पर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर ने तत्काल स्थल पर बिरगांव की ट्रेक्टर ट्राली को पकड़कर जब्त करने की कार्यवाही की है. इसमें नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper