मध्यप्रदेश

ओंकारेश्वर में दादा गुरु की नर्मदा परिक्रमा में शामिल हुए CM मोहन यादव, मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की

खंडवा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने दादा गुरु की नर्मदा परिक्रमा यात्रा में सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोमुख घाट पर मां नर्मदा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनके साथ प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और विश्वास सारंग भी मौजूद रहे।

श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में ‘युवा जोहार – विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित

गोमुख घाट से शुरू हुई यात्रा

ओंकारेश्वर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सबसे पहले गोमुख घाट पर मां नर्मदा का पूजन किया। इसके बाद दादा गुरु की नर्मदा परिक्रमा यात्रा आगे बढ़ी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

दादा गुरु की पांचवीं नर्मदा परिक्रमा पर CM ने जताया आश्चर्य

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दादा गुरु की नर्मदा परिक्रमा यात्रा को विशेष बताते हुए कहा कि एक बार नर्मदा की परिक्रमा करना ही बेहद कठिन कार्य है, लेकिन दादा गुरु पांचवीं यात्रा की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। यह अपने आप में असाधारण बात है।

उन्होंने कहा कि यह पंच परमेश्वर का संपूर्ण स्वरूप है। लोक कल्याण के कार्यों में दादा गुरु का आशीर्वाद हमेशा बना रहे, यही कामना है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, स्वेटर-जैकेट निकालने की तैयारी करें

सरकार भी कर रही यात्रियों के लिए व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसके लिए प्रदेश सरकार अपनी ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं और प्रबंधन कर रही है, ताकि यात्रा के दौरान किसी को परेशानी न हो।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper