मध्यप्रदेश

श्रृंगेरी शंकर मठ के प्राण-प्रतिष्ठा और कुंभाभिषेक महोत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव

अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को उज्जैन के ग्राम ढेंढिया पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित श्रीशारदापीठ श्रृंगेरी शंकर मठ में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा एवं कुंभाभिषेक महोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रृंगेरी शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी श्री विधुशेखर भारती महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य को अंगवस्त्र और फलों की टोकरी भेंट कर सम्मानित भी किया।

खेल के मैदान में दम दिखा रहे बस्तर के युवा, बस्तर ओलंपिक में पंजीयन का आंकड़ा एक लाख पार

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनिर्मित शंकर मठ में मां शारदा, मां अंबा, भगवान शिव, भगवान गणेश, कार्तिक स्वामी, हनुमान जी और नवग्रह देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना भी की। प्राण-प्रतिष्ठा और पूजन की सभी प्रक्रियाएं कर्नाटक के श्रृंगेरी मठ से आए विद्वान ब्राह्मणों के दल ने संपन्न कराईं।

उज्जैन में बनेंगे चारों शंकराचार्यों के स्थायी आवास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी श्री विधुशेखर भारती महाराज का उज्जैन आगमन और उनका आशीर्वाद मिलना प्रदेशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने सनातन धर्म की ध्वजा पूरे देश में स्थापित करने का महान कार्य किया था। आज उज्जैन में एक बार फिर ऐसा शुभ अवसर आया है, जब शंकराचार्य ने यहां अपना स्थान स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि श्रृंगेरी मठ समेत देश के चारों मठों के सभी शंकराचार्यों के स्थायी आवास उज्जैन में विकसित किए जाएं। इससे शंकराचार्य अपने धार्मिक प्रवास के दौरान उज्जैन आकर यहां ठहर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रथम शंकराचार्य का स्थान उज्जैन में स्थापित हो चुका है। वहीं, द्वारका के शंकराचार्य ने भी उज्जैन में अपना स्थान बनाने की सहमति दे दी है और इसके लिए निर्माण कार्य जारी है। सरकार की कोशिश है कि चारों शंकराचार्यों के स्थायी स्थान उज्जैन में विकसित हों।

सिंहस्थ-2028 में आध्यात्मिक केंद्रों की होगी अहम भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन को विश्व धरोहर के रूप में स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आध्यात्मिक महापुरुषों और शंकराचार्यों की उपस्थिति से शहर की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी।

Vande Bharat Food Menu: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में बदलेगा खाने का मेन्यू, क्वालिटी सुधारने के लिए IRCTC का बड़ा कदम

उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 के आयोजन के दौरान ही नहीं, बल्कि इसके बाद भी श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में ये आध्यात्मिक केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी श्री विधुशेखर भारती महाराज का उज्जैन आगमन पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनके सान्निध्य से उज्जैन की सनातन परंपरा और आध्यात्मिक विरासत को और अधिक मजबूती मिलेगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper