छत्तीसगढ़

CM साय ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और संगठन पर चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात की। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर सीएम साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने स्मृति ईरानी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में विशेष रूप से बस्तर में विकास की नई संभावनाओं और वहां हो रहे बदलावों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मृति ईरानी के व्यापक राष्ट्रीय अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण से छत्तीसगढ़ में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

सीएम साय ने उम्मीद जताई कि स्मृति ईरानी के मार्गदर्शन से प्रदेश में जनसेवा से जुड़े प्रयासों को नई गति मिलेगी और संगठनात्मक कार्यों को भी मजबूती प्रदान होगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper