छत्तीसगढ़

नशा मुक्त भारत पदयात्रा में आज शामिल होंगे CM साय, अभियान को देंगे मजबूती

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में बैठक करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे महानदी भवन, नया रायपुर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री साय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होने वाली साय कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में सरकार से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है।

OTT Releases: अक्टूबर की शुरुआत में एंटरटेनमेंट का डबल धमाल, एक साथ रिलीज होंगी 7 नई फिल्में और सीरीज

कैबिनेट बैठक में CGPSC में अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर फैसला होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते (DA) से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है। भर्ती और रोजगार से जुड़े प्रस्तावों के साथ-साथ महिलाओं और खनन क्षेत्र से संबंधित विषयों पर भी सरकार विचार कर सकती है।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक मंत्रालय में कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे फाफाडीह चौक पहुंचकर नशा मुक्त भारत अभियान की पदयात्रा में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री साय रात 8 बजे से 9:30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में एक और बैठक करेंगे। इस तरह मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और सरकारी गतिविधियों से जुड़ा रहेगा।

एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर में “NH Cardiology Update 2026 – Heart Talk, The Talk of the Heart” का सफल आयोजन

कैबिनेट बैठक में इन मुद्दों पर नजर

  • CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति
  • सरकारी कर्मचारियों के लंबित DA पर चर्चा
  • भर्ती और रोजगार से जुड़े प्रस्ताव
  • महिलाओं से संबंधित प्रस्ताव
  • खनन क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषय
  • अन्य प्रशासनिक एवं नीतिगत प्रस्ताव

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button