CM साय आज मुख्यमंत्री निवास से कार्यक्रम में होंगे शामिल, सरगुजा को मिलेगी फोरलेन सड़क की सौगात

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे सरगुजा जिले में आयोजित बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह-2026 में सहभागिता करेंगे। साथ ही सीतापुर से तराई तक फोरलेन सड़क मार्ग का शुभारंभ भी करेंगे।
चक्रवात के मद्देनजर रायपुर में स्कूल-कॉलेज बंद
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के मद्देनजर रायपुर जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। संभावित भारी बारिश, तेज हवाओं और खराब मौसम की आशंका को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।
जिला प्रशासन के अनुसार, विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने अवकाश का आदेश जारी किया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मौसम को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

