छत्तीसगढ़
Trending

युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हाेने सीएम साय काे मिला आमंत्रण

रायपुर। सिन्हा समाज द्वारा 25 दिसंबर को प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मलेन का आयाेजन किया जा रहा  है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को शामिल हाेने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाक़ात की ।
इस अवसर पर पिछले साल सोरर महोत्सव की घोषणा को तुरंत क्रियान्वयन करने के लिए  मुख्यमंत्री से अनुरोध किये। मुख्यमंत्री  ने इस संबंध में तुरंत करने के लिए निर्देशित किया । इस  दाैरान प्रतिनिधि मण्डल के डॉ. किशोर सिन्हा ,  राजेंद्र सिन्हा , कृपाराम सिन्हा   ,शांतनु सिन्हा  एवं  गौरव डड़सेना  उपस्थित रहे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper