CM विष्णु देव साय ने 6 राज्यों के नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई, सफल कार्यकाल की कामना की

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नियुक्त किए गए राज्यपालों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त राज्यपालों के सफल, यशस्वी और गरिमामय कार्यकाल की कामना की।
शिक्षक सम्मान समारोह 2026 में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने की सराहना
मुख्यमंत्री साय ने केरल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त ओम प्रकाश माथुर, तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, ओडिशा के राज्यपाल ब्रज मोहन राम, कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव, उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन और सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत गौतम को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
सुशासन और जनकल्याण को मिलेगी नई गति
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सभी नवनियुक्त राज्यपालों का लंबा सार्वजनिक जीवन, समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन संबंधित राज्यों की विकास यात्रा को नई गति प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से सुशासन, जनकल्याण तथा संवैधानिक मूल्यों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने सभी राज्यपालों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने नए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और संबंधित राज्यों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

