छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में फिर से बढ़ी ठंड, सरगुजा संभाग में शीतलहर की चेतावनी

रायपुर । कुछ दिनों की राहत के बाद छत्तीसगढ़ में ठंड एक बार फिर बढ़ने लगी है। प्रदेश के अधिकांश शहरों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान पिछले दिनों हुई बारिश के कारण 2 डिग्री तक कम हो गया है । सोमवार को सबसे ठंडा जिला बलरामपुर रहा । यहां न्यूनतम तापक्रम 8 . 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले समय में और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।बुधवार से सरगुजा संभाग में शीतलहर चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

मौसम विभाग रायपुर ने जानकारी दी कि प्रदेश में 5 दिनों तक मौसम के शुष्‍क रहने के साथ ही पांच डिग्री तक रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्‍क रहा।मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।पश्चिमी विभोक्ष का असर कम होने से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हुआ है। रायपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

माना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री, बिलासपुर में 28.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 24 .6 डिग्री, अम्बिकापुर में 25 डिग्री, जगदलपुर में 30 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.9 , बिलासपुर में 17 . 4 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 12 .8 डिग्री सेल्सियस, अम्बिकापुर में 12 .9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper