राजधानी
कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर कोविड-19 के मृतकों का अंतिम संस्कार
कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर कोविड-19 के मृतकों का अंतिम संस्कार
![](https://i0.wp.com/pratidinrajdhani.in/wp-content/uploads/2024/04/7e631490-ce52-40ba-89d0-5c296c5b08b5.jpeg?resize=780%2C470&ssl=1)
परिजनों के सहमति पर मृतकों के शव का हुआ अंतिम संस्कार
रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर आज कोविड-19 से तीन मृतकों का देवेंद्र नगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। मृतकों के परिजनों की सहमति ली गई, फिर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की गई। अंतिम संस्कार कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम, मेकाहारा, पुलिस विभाग की टीम उपस्थित रही।
गौरतलब है कि कोविड-19 से मृत तीन लोगों के शव मेकाहारा के चीरघर में रखे गए थे। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों की जानकारी जुटाकर सहमति ली और उनका अंतिम संस्कार किया गया।