छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने निगम के बड़े बकायादारों से बकाया राजस्व वसूली हेतु अभियान चलाने के दिए निर्देश

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में साप्ताहिक टीएल बैठक में कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए. आयुक्त ने निगम हित में निगम के बड़े बकायादारों से बकाया राजस्व वसूली करने अभियान चलाने के निर्देश दिये।
आयुक्त ने सफाई, पेयजल, सड़क बत्ती से सम्बंधित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने अधिकारियों को नवीन विकासकार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण की सूची तैयार करने निर्देशित किया है। आयुक्त ने विकास कार्यों में समयसीमा एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने जोन कमिश्नरों को प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग कर रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था को राजधानी के अनुरूप बनाने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों को पुख्ता तौर पर करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button