छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम राजस्व  एवं नगर निवेश विभाग की समीक्षा बैठक ली

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने अपर आयुक्त  राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता , उपायुक्त  विवेकानंद दुबे, जोन कमिश्नरों, सहायक राजस्व अधिकारियों, नगर निवेश विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा एन.यू.एल.एम. की टीम के साथ नगर निगम राजस्व विभाग और नगर निवेश विभाग की समीक्षा बैठक ली।

समीक्षा बैठक में आयुक्त  अबिनाश मिश्रा द्वारा भू-आभिलेख से प्राप्त डेढ़ लाख संपत्तियों का 15 दिवस में सर्वे कर संपत्तिकर में सम्मिलित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। वर्तमान में लगभग 25 हजार खाली भूखंडों में से 4 हजार भूखंडों में ही राजस्व की वसूली की जा रही है। शेष संपत्तियों में नाम, पता इत्यादि दर्ज न होने के कारण डिमांड बिल संपत्ति धारक तक नहीं पहुचाई जा पा रही है। इसको देखते हुए जैसे भूखंडों का रिकार्ड उपलब्ध कराने हेतु भू-अभिलेख विभाग को पत्र भेजा गया था,  जिसके उपरांत भू-अभिलेख से प्राप्त आकड़ों का डिमांड तैयार किया जाना निर्देशित किया गया है। साथ ही निगम आयुक्त ने एस.एच.जी.( स्वसहायता समूहों ) की महिलाओं को घर-घर डिमांड बिल वितरण करने एवं संपत्तिधारकों से मोबाइल नम्बर लेने का भी निर्देश दिया है। वर्तमान में लगभग डेढ़ लाख संपत्तियों का मोबाइल नम्बर ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज न होने के कारण व्हाट्सएप्प चैटबॉट से डिमांड बिल नहीं भेज पा रहें हैँ। इसको देखते हुए ऐसी सभी संपत्तियों से मोबाइल नम्बर लेने एवं डिमांड बिल घर-घर बांटने का निर्देश दिया गया है। नगर निवेश विभाग से सभी अवैध भवन व भवन अनुज्ञा के विरूद्ध अतिरिक्त निर्माण हुए भवनों को राजीनामा किए जाने का भी निर्देश दिया गया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper