छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने जोन 9 में पार्षदों के साथ चर्चा की 

सभी विकास कार्यो को माॅनिटरिंग कर समय सीमा में गुणवत्ता सहित पूर्ण करने निर्देश दिये  

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने आज नगर निगम जोन 9 कार्यालय पहुंचकर वहां जोन अध्यक्ष  प्रमोद मिश्रा, एमआईसी सदस्य  द्रौपती हेमंत पटेल, पार्षद  रोहित साहू,  गोपेश साहू,  धनेश बंजारे ,  सुशीला धीवर, अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता  यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर, जोन कमिश्नर  संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता  पदमाकर श्रीवास सहित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में जोन के वार्डो में अप्रारंभ विकास कार्यो की कारण सहित जानकारी ली एवं प्रगतिरत विकास कार्यो की वार्डवार जानकारी लेकर समीक्षा करते हुए निर्देश दिये।

आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने जोन अधिकारियों को निर्देषित किया कि प्रगतिरत सभी विकास कार्यो को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सतत माॅनिटरिंग कर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। आयुक्त ने जोन अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों से वार्डो में विकास कार्य एवं अन्य विषयों पर चर्चा की । पार्षदों से सुझाव प्राप्त किये।

आयुक्त ने जोन अधिकारियों को नगर निगम हित में राजस्व वसूली अभियान प्रतिदिन वार्डो में तेज गति से चलाकर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिषत राजस्व वसूली सर्वोच्च प्राथमिकता देकर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने निगम हित में जोन के वार्डो में राजीनामा प्रकरणों को तैयार करने कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने जोन के वार्डो में सफाई, पेयजल स्ट्रीट लाईट प्रबंधन की जानकारी लेकर आवष्यक निर्देश अधिकारियों को दिये। आयुक्त ने जनसमस्याओं एवं शिकायतों का जोन स्तर पर निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper