अन्य
Trending

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने लाखे नगर चौक पर सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

 पहाड़ी मैना की सुन्दर विशाल प्रतिकृति बनाकर चौक को शीघ्र आकर्षक स्वरूप देने तैयारी

 रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा शहर के मुख्य मार्गो के चौक – चौराहों को सुन्दर और आकर्षक स्वरूप देने का कार्य मार्गो का सौंदर्यीकरण कर किया जा रहा है। विभिन्न उद्योग समूहों और व्यवसायिक संस्थाओं के सहयोग से सीएसआर मद से विभिन्न प्रमुख मार्गो को संवारा जा रहा है।

नगर निगम जोन 5 के अंतर्गत लाखेनगर चौक का सौंदर्यीकरण सन एंड सन ज्वेलर्स के सहयोग से सीएसआर मद के अंतर्गत किया जा रहा है। लाखेनगर चौक में पहाड़ी मैना की सुन्दर प्रतिकृति बनाकर चौराहे को शीघ्र संवारने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने लाखेनगर चौक का निरीक्षण कर चौराहे के सौंदर्यीकरण की ड्राइंग डिजाइन का अवलोकन सहायक कलेक्टर  अनुपमा आनंद, निगम जोन 5 जोन कमिश्नर  विमल शर्मा, कार्यपालन अभियंता  लाल महेन्द्र प्रताप सिंह,  नागेश रामटेके की उपस्थिति में किया और लाखेनगर चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य सतत मॉनिटरिंग कर शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने राजधानी शहर में जीई मार्ग, विधानसभा रोड, व्हीआईपी रोड, एक्सप्रेस वे मार्गो पर विभिन्न उद्योग समूहों, व्यवसायिक संस्थानों के सहयोग से रायपुर को राजधानी का सुन्दर स्वरूप देने  प्रगतिरत मार्ग सौंदर्यीकरण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए हैँ।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button