छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने सोनडोंगरी में निर्माणाधीन श्वान आश्रय केन्द्र की प्रगति का निरीक्षण किया

जोन 8 क्षेत्र की रिक्त शासकीय भूमियों को देखा एवं दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर । आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम जोन क्रमांक 8 के क्षेत्र सोनडोंगरी में नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन श्वान आश्रय केन्द्र के निर्माण कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन निगम अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर, जोन 8 जोन कमिश्नर  ए. के. हालदार, कार्यपालन अभियंता  अभिषेक गुप्ता, सहायक अभियंता सैय्यद जोहेब एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया।
श्वान आश्रय केन्द्र में बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त 60 श्वानों को रखने की एवं डे केयर सम्बंधित पूर्व प्रस्तावित कार्य के तहत 10 श्वानों को एनजीओ के सहयोग से सुरक्षा एवं समुचित देखभाल हेतु रखे जाने की व्यवस्था दी जा रही है, जो श्वान पालतू होंगे एवं उनके मालिक रायपुर से बाहर कुछ दिन जाने हेतु अपने पालतू श्वानों को देखभाल हेतु श्वान आश्रय केन्द्र में उसके प्रारम्भ होने के पश्चात छोड़ सकेंगे, यह कार्य नगर निगम रायपुर द्वारा एनजीओ के माध्यम से किया जाना पूर्व प्रस्तावित है। श्वान आश्रय केन्द्र सोनडोंगरी में इस व्यवस्था को देने 70 कैनल बनाये जा रहे हैँ।
पशु चिकित्सकों हेतु ऑपरेशन थिएटर, चेम्बर रूम आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैँ। आयुक्त ने पूर्व स्वीकृति के अनुसार सभी कार्यों को शीघ्रता से सतत मॉनिटरिंग करते हुए शत – प्रतिशत पूर्ण करवाने के निर्देश जोन कमिश्नर एवं कार्यपालन अभियंता को दिए हैँ। आयुक्त ने जोन 8 क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रिक्त एवं वर्तमान में अनुपयोगी पड़ी शासकीय भूमियों का अवलोकन किया एवं इस सम्बन्ध में अधिकारियों को उक्त रिक्त शासकीय भूमियों को उपयोगी बनाने के सम्बन्ध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए हैँ।
Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका