छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त मिश्रा ने दीपावली पश्चात सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

सफाई पर संतोष व्यक्त कर निरन्तर अच्छी सफाई मॉनिटरिंग करके देने कहा

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने राजधानी शहर में दीपावली पश्चात सफाई व्यवस्था का विभिन्न स्थानों में प्रत्यक्ष अवलोकन नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे की उपस्थिति में किया।

आयुक्त ने फाफाडीह, देवेन्द्र नगर, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर दीवाली पश्चात सफाई कार्य की स्थल समीक्षा की। आयुक्त ने वर्तमान सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए इसी प्रकार निरन्तर अच्छी सफाई व्यवस्था सतत मॉनिटरिंग करके राजधानी शहर में दिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने प्रगतिरत विकास कार्यों एवं सफाई कार्य का निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग सम्बंधित अधिकारियों द्वारा नहीं किया जाना पाकर इसे लेकर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगतिरत विकास कार्यों की मॉनिटरिंग एवं सफाई कार्य का निरीक्षण नहीं कर रहे सम्बंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए हैँ। आयुक्त ने निर्देश दिए हैँ कि गुणवत्ता युक्त सफाई सहित सभी प्रगतिरत निर्माण एवं विकास कार्यों को तय समयसीमा में गुणवत्ता सहित प्राथमिकता से पूर्ण करवाया जाये. सफाई व्यवस्था राजधानी शहर के अनुरूप बनाये रखा जाना सुनिश्चित किया जाये।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका