छत्तीसगढ़

बारिश के बीच नालों का हाल जानने सड़कों पर उतरे आयुक्त संबित मिश्रा, जलभराव वाले क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त  संबित मिश्रा ने अचानक तेज बारिश के दौरान प्रोफेसर कॉलोनी, परशुराम नगर, काशीराम नगर, धरम नगर, छत्तीसगढ़ नगर, चार मुहा नाला, अरमान नाला, बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम नाला में बारिश में जल भराव की स्थिति का फील्ड में निकलकर प्रत्यक्ष निरीक्षण अधिकारियों सहित किया. आयुक्त  संबित मिश्रा ने सम्बंधित अधिकारियों को नालों की तल्ले तक पूर्ण सघन सफाई करवाकर बारिश आगमन के पूर्व नालों के क्षेत्र में सुगम निकास प्रबंधन सुनिश्चित करवाने के कड़े निर्देश स्थल समीक्षा के दौरान दिए.
आयुक्त द्वारा किये गए निरीक्षण के दौरान नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष  मुरली शर्मा, अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही, जोन कमिश्नर प्रीति सिंह, डॉ दिव्या चंद्रवंशी खीरसागर नायक,  हितेन्द्र यादव,  मोनेश्वर शर्मा, सम्बंधित जोन कार्यपालन अभियंताओं, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की फील्ड पर उपस्थिति रही

Back to top button
📰 E-Paper