छत्तीसगढ़

आम नागरिक बनेंगे ‘ट्रैफिक प्रहरी’, एम परिवहन ऐप का नया वर्जन लॉन्च

रायपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 9 दिसंबर को एम परिवहन ऐप का नया वर्जन छत्तीसगढ़ में लागू किया गया। इस ऐप का उद्देश्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाना और नागरिकों को इसके लिए जागरूक बनाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया। उनके साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी—श्री कीर्तन राठौर (अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण), डॉ. अनुराग झा (अति. पुलिस अधीक्षक यातायात), श्री सतीष ठाकुर, श्री गुरजीत सिंह, और श्री सुशांतो बनर्जी (उप पुलिस अधीक्षक यातायात) भी उपस्थित थे।
इस एप के अंतर्गत अब कोई भी आम नागरिक ऐसे वाहन चालकों का जो बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालन, दो पहिया में तीन सवारी, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग, आम सड़क एवं नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क, वाहन में गलत तरीके से नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालो का फोटो/वीडियो बनाकर एम परिवहन एप के सिटिजन सेन्टिनल (ट्रैफिक पहरी) बनकर ट्राफिक उल्लंघन का रिपोर्ट कर सकते है। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त वाहन चालक का ई चालान बनाकर मोबाईल नंबर या वाहन चालक के पते पर भेज कर उचित वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।इस प्रकार अब एक आम नागरिक ट्रैफिक प्रहरी बनकर यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको का चालान के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास कर सकती है इस दौरान भेजने वाले नागरिकों का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा, यातायात पुलिस रायपुर सभी आम नागरिको से अपील करती है कि इस एप का अधिक से अधिक प्रयोग कर ऐसे वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका