छत्तीसगढ़
Trending

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से शोक : सादगी से होगा राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन : वन मंत्री केदार

रायपुर । गुरुवार सायं देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद अब रायपुर में आयोजित होने वाली 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता-2024 के कार्यक्रम में भी बदलाव हुए हैं। वनवासी विकास समिति द्वारा आयोजित की जा रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विभिन्न कार्यक्रम रद्द किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : एक चम्मच शहद रोजाना खाने से मिलते हैं बहुत फायदे

ये खबर भी पढ़ें : WhatsApp यूजर्स अब उठा सकते हैं ChatGPT का फायदा

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, जिसके बाद राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता की स्वागत समिति ने भी तय किया है कि प्रतियोगिता के दौरान होने वाली विशाल खेल ज्योति यात्रा, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मातृहस्त भोजन एवं प्रदर्शनी जैसे सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : 20 लाख रुपये के अंदर ADAS फीचर वाली गाड़ियां

इस कार्यक्रम के उद्घाटन को भी सादगीपूर्ण एवं औपचारिक तरीके से करने का निर्णय लिया गया है। समय में बदलाव करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि देने के बाद अब दोपहर 3 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के चलते प्रतियोगिता के समापन को भी सामान्य एवं औपचारिक रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

उल्‍लेखनीय है कि, राजधानी रायपुर में 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जिसमें 25 प्रान्तों के 800 से अधिक जनजातीय खिलाड़ी तीरंदाजी एवं फुटबॉल के खेल में भाग लेने आये हैं।

ये खबर भी पढ़ें :Breaking :सांसद  बृजमाेहन  अग्रवाल  ने  परिवार  के  साथ  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र  माेदी  से की  साैजन्य  मुलाकात 

कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्था भव्य एवं अभूतपूर्व रखी गई थी, किंतु डॉ मनमोहन सिंह के दिवंगत होने की खबर मिलते ही कार्यक्रम की पूरी रचना में परिवर्तन कर अब इसे सामान्य एवं औपचारिक रखने का निर्णय लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : तीसरे सप्ताह में ‘पुष्पा-2’ की कमाई में आई कमी

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button