
नगर निगम रायपुर द्वारा विभिन्न जोनों में आवारा मवेशियों को पकड़ने सतत विशेष अभियान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आवारा कुत्तों को पकड़ना, नसबंदी, टीकाकरण कार्य निरन्तर
रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में आवारा मवेशियों को पकड़ने हेतु विशेष अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। पकड़े गए मवेशियों को निर्धारित कांजी हाउस / गौठान में सुरक्षित रखा जा रहा है एवं नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है।
प्रमुख मार्गों, चौक-बौराहों एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए नियमित रूप से मवेशी पकड़ने की कार्यवाही की जा रही है। आवारा कुत्तों की समस्या के निराकरण हेतु नगर पालिक निगम्, रायपुर में स्थित ए.बी. सी. (एनिमल बर्थ कण्ट्रोल ) सेंटर, बैरन बाजार एवं सोनडोंगरी रायपुर में ए.बी.सी. कार्यक्रम के अंतर्गत आवार कुत्तों को पकड़ना, नसबंदी एवं टीकाकरण का कार्य निरंतर कराया जा रहा है।
संबंधित जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी निर्धारित कर दैनिक मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए है। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष अभियान चलाया जाकर स्थिति में सुधार किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही के फलस्वरूप सड़कों पर आवारा मवेशियों की संख्या में कमी लाई जा रही है तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सतत प्रयास जारी है।


