छत्तीसगढ़

नेपाल में फंसे CG के लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम एक्टिव, CM साय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

रायपुर: नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रदेश के नागरिक अथवा उनके परिजन सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 तथा दूरभाष +91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘हौसले वाली माँ’ कार्यक्रम ने रचा इतिहास, 39 परिवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी एवं आवश्यक सहायता के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। तिब्बत सीमा से लगे इलाकों में बुधवार सुबह अचानक आए तेज जलप्रवाह ने देखते ही देखते गांवों, सड़कों, पुलों और बिजली परियोजनाओं को अपनी चपेट में ले लिया। बाढ़ का पानी भारत के बिहार राज्य तक पहुंचने की आशंका है।

नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, 165 से ज्यादा मौतें, 750 से अधिक लापता, बड़ी संख्या में भारतीय भी शामिल; हेल्पलाइन नंबर जारी

भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आए इस विनाशकारी फ्लैश फ्लड में अब तक कम से कम 162 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 844 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में कम से कम 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है और सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती दूरदराज के प्रभावित इलाकों तक पहुंचकर लापता लोगों को तलाशना है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका