छत्तीसगढ़
Trending

डिजीटल पेमेंट फ्राड, साइबर बुलिंग आदि से बचने के लिए डिजिटल साक्षरता पर आधारित कार्यशाला को निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने पहल को सराहा

रायपुर –आज पूर्वांह राजधानी शहर रायपुर के नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर निगम सामान्य सभा सभागार में नगर निगम रायपुर के तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम के कर्मचारियों के हितार्थ डिजीटल साक्षरता पर आधारित कार्यशाला का आयोजन रखा गया.

आज कार्यशाला में रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही और आयुक्त ने नगर निगम के कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया. साथ ही आयुक्त ने एलीफेंट इको टेक पाठशाला की पहल डिजिटल साक्षरता पर कार्यशाला का आयोजन रखने की सराहना की. कार्यशाला एलीफेंट इको टैक पाठशाला सहित रायपुर नगर पालिक निगम, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सहयोग से डिजीटल साक्षरता पर आधारित अभिनव पहल रही. इस डिजीटल कार्यशाला में साइबर बुलिंग, वाइरस, डिजिटल पेमेंट फ्राड, फेक न्यूज़, साइबर स्टैकिंग आदि से बचने के लिए कॉलेज के विद्यार्थियों को इंटरनेट के उपयोग हेतु सावधानियां बतलाई गयीं. उक्त डिजीटल कार्यशाला के आयोजन में वैभवी मोयल और प्रशिक्षक श्री चन्दप्रकाश का सहयोग विशेष उल्लेखनीय रहा. कार्यशाला में प्रमुख रूप से नगर निगम वित्त विभाग के कर्मचारी श्री श्याम सोनी एवं संस्कृति विभाग की सहायक ग्रेड – 3 श्रीमती श्वेता शिंदे सहित रायपुर नगर निगम के तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.

Back to top button
📰 E-Paper