
निगम आयुक्त का बड़ा एक्शन: संबित मिश्रा ने किया फिल्टरप्लांट और इंटेकवेल का सूक्ष्म निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्तसंबित मिश्रा ने नगर निगम जल कार्य विभाग के सागर, सरिता, नीर, क्षीर, खारून इंटेकवेल की सभी प्रकियाओं का सूक्ष्म निरीक्षण रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त जल लोकेश्वर साहू, कार्यपालन अभियंता जल नर सिंह फरेन्द्र, शकार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा जूनियर, सहायक अभियंता फिल्टरप्लांट योगेन्द्र कुमार देवांगन, उप अभियंता अमृत मिशन रमेश पटेल सहित रावणभाठा फिल्टर प्लांट, इंटेकवेल के कार्य से सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति में प्रत्यक्ष निरीक्षण किया.
आयुक्त संबित मिश्रा ने नगर निगम के नए 80 एमएलडी फिल्टरप्लांट में स्काडा सिस्टम का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. आयुक्त ने पुराने फिल्टरप्लांट में भी स्काडा सिस्टम शीघ्र लगवाने का प्रस्ताव देने के निर्देश दिए और नए फिल्टरप्लांट में स्काडा सिस्टम का सतत मॉनिटरिंग कर प्रभावी संचालन करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए.
आयुक्त ने रावणभाठा फिल्टरप्लांट की व्यवस्था और प्रकियाओं का निरीक्षण कर बारिश पूर्व क्लोरोनाइजेशन का कार्य करने की तैयारी, प्रतिदिन शहर के सभी जलागारों में गर्मी के दौरान जलभराव की मॉनिटरिंग, नगरवासियों को सतत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के कार्यों की अधिकारियों से जानकारी लेकर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए.


