छत्तीसगढ़
Trending

निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने प्रगतिरत निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष और पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के पार्षद अमर गिदवानी ने आज नगर निगम जोन क्रमांक 4 अंतर्गत पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के अंतर्गत प्रगतिरत विकास और निर्माण कार्यों की प्रगति का कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह और उपअभियंता रंजीत बारवा की उपस्थिति में प्रत्यक्ष निरीक्षण कर निर्माण कार्य को शीघ्र जनहित में पूर्ण करवाने के निर्देश सम्बंधित अनुबंधित ठेकेदार शिवेंद्र गुप्ता को दिए।

निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष और वार्ड 57 पार्षद अमर गिदवानी ने पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्षेत्र के अंतर्गत आवश्यक कार्यों के सम्बन्ध में कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह और उपअभियंता रंजीत बारवा की उपस्थिति में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper