निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने निगम जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत महापुरुषों की मूर्ति स्थलों का निरीक्षण कर ससम्मान समुचित संधारण करने दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर –आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने नगर निगम जोन क्रमांक 2 क्षेत्र के अंतर्गत शारदा चौक में राष्ट्र के प्रथम उद्योग मन्त्री डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, शहीद स्मारक भवन परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमल नारायण शर्मा, कचहरी चौक में शहीद हेमू कालाणी, पुराना पंडरी बस स्टेण्ड में मिनी माता, झूलेलाल चौक में भगवान झूलेलाल,स्टेशन रोड में संजय गाँधी, रेल्वे स्टेशन मार्ग पर नेताजी सुभाश्चन्द्र बोस, लाल चौक में राष्ट्र के प्रथम गृह मन्त्री उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल, मेकाहारा परिसर में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति के स्थलों का प्रत्यक्ष निरीक्षण करते हुए महापुरुषों की मूर्तियों का ससम्मान समुचित संधारण की व्यवस्था करवाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए.


