छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 10 ने वार्ड 53 के देवपुरी में 2 अलग-अलग जगहों पर हाे रही अवैध प्लाटिंग रोकी

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त  यू. एस. अग्रवाल के निर्देशानुसार नगर निगम जोन क्रमांक 10 की टीम द्वारा जोन कमिश्नर  राकेश शर्मा के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता  दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता  योगेश यदु सहित सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में अभियान चलाकर जोन 10 के बाबू जगजीवनराम वार्ड नम्बर 53 के तहत देवपुरी में कुर्सी फैक्ट्री के पीछे माइल स्टोन च्वाईस सेंटर के पास और वर्धमान नगर जाने वाले मार्ग की ओर दो भिन्न स्थानों में लगभग 5 एकड़ निजी भूमि पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग की जानकारी मिलते ही स्थल पर पहुंचकर बनाई गयी अवैध सी सी मुरुम रोड को थ्री डी मशीन की सहायता से काटकर वहाँ जाने का मार्ग बाधित कर तत्काल कारगर रोक लगाई गयी है।

ये खबर भी पढ़ें : दिल दहला देने वाली परंपरा: शव की राख से बना सूप पीते हैं इस जगह के लोग

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा”के स्नेहिल सृजन – आसमां उड़ान भरो – Pratidin Rajdhani

जोन 10 जोन कमिश्नर ने नायब तहसीलदार रायपुर को पत्र लिखकर उक्त दो भिन्न स्थानों के भूमि स्वामियों की जानकारी शीघ्र निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग में भिजवाने अनुरोध किया है। तहसील कार्यालय से जानकारी आते ही नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा निर्देशानुसार सम्बंधित अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के विरुद्ध सम्बंधित पुलिस थाना में नियमानुसार कानूनी कार्यवाही हेतु नामजद एफआईआर दर्ज करवाने की कार्यवाही की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : टेलिकॉम कंपनी जियो ने ग्राहकों केलिए एक जबरदस्त प्लान – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : Breaking : कांग्रेस ने आकाश शर्मा को दक्षिण से उम्मीदवार बनाया

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper