छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 4 ने होटल सुखसागर पर लगाया 15 हजार का जुर्माना

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर में प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त  राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त  रमाकांत साहू, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही, जोन 4 जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव के निर्देशानुसार निगम जोन 4 जोन स्वास्थ्य अधिकारी  विरेन्द्र चंद्राकर ने निगम जोन 4 क्षेत्र के तहत फूल चौक के समीप जीई मार्ग में होटल सुखसागर की स्वच्छता व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया।
इस दौरान गंदगी सहित सफाई का अभाव पाया गया। प्राप्त जनशिकायत सही पाए जाने  पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोन 4 जोन कमिश्नर के निर्देश पर स्थल पर जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा होटल सुखसागर के संचालक पर 15000 रूपये जुर्माना भविष्य के लिये चेतावनी देते हुए किया गया एवं प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper