छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 6 ने रावतपुरा फेस -2 में 6 मकानों का प्लीन्थ और लेबर क्वार्टर को हटाया,

निगम जोन 6 ने सभी अवैध निर्माण को बन्द करवाया, अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की

रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त  विश्वदीप के निर्देश पर जोन 6 जोन कमिश्नर  हितेन्द्र यादव के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता  अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता  आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता  हिमांशु चंद्राकर, नगर निवेश उप अभियंता  अमित सरकार की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 6 की नगर निवेश विभाग और निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा संयुक्त रूप से जोन 6 क्षेत्र के अंतर्गत रावतपुरा फेस-2 के क्षेत्र में अभियान चलाकर प्लीन्थ लेवल तक बने 6 मकानों का प्लीन्थ एवं लेबर क्वार्टर को स्थल पर हटाए जाने की कार्यवाही की गयी। भवन निर्माण सामग्री को जप्त कर लिया गया. वहीं रावतपुरा फेस 2 क्षेत्र से लगे क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग में अवैध रोड को काटकर और मलबा जप्ती करने क़ी कार्यवाही करते हुए स्थल पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी।
रावतपुरा फेस 2 क्षेत्र में अभियान चलाया जाकर सभी अवैध निर्माण को बंद करवाया गया एवं सभी निर्माण कार्यों का सर्वे कार्य आयुक्त के निर्देश पर स्थल पर करवाया जा रहा है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper