छत्तीसगढ़

ईद पर निगम की चाक-चौबंद व्यवस्था: आयुक्त विश्वदीप ने मस्जिदों और ईदगाहों के पास सफाई, पानी और लाइट दुरुस्त करने के दिए निर्देश

रायपुर – दिनांक 21 मार्च 2026 शनिवार को “ईद उल फितर” का त्यौहार है। प्रतिवर्षानुसार शांति समिति की बैठक में लिए गये निर्णय अनुसार यह पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्व वातावरण में मनाया जाना है।
नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप ने रायपुर नगर पालिक निगम के सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है कि दिनांक 21 मार्च 2025 शनिवार को नगर के प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों के आसपास समुचित साफ-सफाई, कीटनाशक दवाईयों का छिडकाव पानी के टैंकरों की व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाईटों की व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाये। विशेष रूप से ईदगाहभाठा मस्जिद, मौदहापारा, छोटापारा, मोमिनपारा, तात्यापारा, पण्डरी इरानीडेरा एवं अन्य स्थानों पर स्थित मस्जिदों के आसपास विशेष साफ-सफाई, पानी के टैंकरों की व्यवस्था एवं स्ट्रीट लाईट आदि की व्यवस्था हो। नगर के मुस्लिम बहुल वार्डों में विशेष रूप से साफ-सफाई, पानी, स्ट्रीट लाईट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। सीरत मैदान, शास्त्री बाजार के सामने विशेष रूप से साफ-सफाई, चूने की लाईनिंग, पानी टैंकर, प्रकाश की व्यवस्था की जावे।

Back to top button