और जीवनशैली

Cotton Short Kurti: 9 तरह की कुर्तियां जो आपके वॉर्डरोब को देंगी नया लुक, जानें कैसे करें सही सिलेक्शन

Cotton Short Kurti: गर्मियों में कॉटन की शॉर्ट कुर्तियां स्टाइल, फैशन और कंफर्ट के लिए खूब पसंद की जाती है। हर लड़की के वॉर्डरोब में कुर्ती जरूर होती है। अगर आप भी समर में कुछ नया लुक पाना चाहती हैं तो आप 9 तरह की कुर्तियों में से अपनी पसंद मुताबिक कुछ कुर्तियों का सिलेक्शन कर सकती हैं। अगर आप भी एक ही तरह की कुर्ती को पहनते-पहनते बोर हो गई हैं तो आपको कुछ नया ट्राई करना चाहिए। कॉटन की शॉर्ट कुर्तियां इन दिनों मॉडर्न फैशन का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। अलग-अलग कट, पैटर्न और डिजाइन की वजह से ये हर उम्र और हर मौके के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शॉर्ट कुर्ती (Short Kurti)

कॉटन की शॉर्ट कुर्ती कैजुअल और डेली वियर दोनों के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे आप जींस, लेगिंग्स या पलाजो के साथ स्टाइल कर सकती हैं। कॉलेज, ऑफिस या कैजुअल आउटिंग के लिए यह बेस्ट रहती है। इसमें आप कॉटन के अलावा रेयॉन फ्रैबिक भी खरीद सकती हैं।

ए-लाइन कुर्ती (A-Line Kurti)

ए-लाइन कुर्ती ऊपर से फिट और नीचे से फ्लेयर्ड होती है। इस वजह से यह हर बॉडी टाइप पर अच्छी लगती है। ऑफिस और आउटिंग दोनों के लिए परफेक्ट रहती है। इसकी खासियत यह है कि बॉडी को स्लिम दिखाती है। ऑफिस, फॉर्मल मीटिंग्स, कैजुअल पार्टी के लिए आप इसे पहन सकती हैं।

फ्लेयर्ड कुर्ती (Flared Kurti)

फ्लेयर्ड कुर्तियों में घेर ज्यादा होता है। इससे यह एक एलिगेंट और फेस्टिव लुक देती है। यह खास मौकों पर पहनने के लिए बेस्ट रहती है। इसमें ज्यादा घेर होता है, जो इसे एथनिक और फेस्टिव लुक देता है। इसे आप चूड़ीदार पजामी या पलाजो के साथ पहन सकती हैं।

बेल स्लीव कुर्ती (Bell Sleeve Kurti)

बेल स्लीव कुर्ती की स्लीव्स बेल शेप में होती हैं, जो इसे ट्रेंडी और मॉडर्न लुक देती है। यह सिंपल कुर्ती होती है लेकिन दिखने में स्टाइलिश लगती है। कैजुअल आउटिंग पर आप इसे पहन सकती हैं।

स्ट्रैपी कुर्ती (Strappy Kurti)

स्ट्रैपी कुर्ती स्लीवलेस और स्टाइलिश होती है। यह समर सीजन के लिए एक कूल ऑप्शन है। यह स्लीवलेस और स्ट्रैप डिजाइन में होती है, जो काफी मॉडर्न और कूल लगती है। यह समर और बीच वेकेशन के लिए परफेक्ट है।

स्ट्रेट कुर्ती (Straight Kurti)

स्ट्रेट कुर्ती सिंपल और क्लासी लुक देती है। इसे ऑफिस वियर के रूप में काफी पसंद किया जाता है। यह सीधी कट में होती है और काफी क्लासी लगती है। यह स्लिम और टॉल लुक देती है। ऑफिस और डेली वियर के लिए परफेक्ट है।

स्लीवलेस कुर्ती (Sleeveless Kurti)

स्लीवलेस कुर्ती गर्मियों के लिए परफेक्ट है। आप इसे इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए भी स्टाइल कर सकती हैं। गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कुर्ती है। इसमें आपको कंफर्ट और स्टाइल दोनों मिलेगा।

टाई नेक कुर्ती (Tie Neck Kurti)

इसमें गले पर टाई-अप डिजाइन होता है, जो इसे थोड़ा यूनिक और स्टाइलिश बनाता है। इसे पहनकर आफको एलिगेंट और फेमिनिन लुक मिल सकता है। ऑफिस, डेट या स्मॉल गेदरिंग के लिए परफेक्ट है। इसे हमेशा हल्की ज्वेलरी के साथ पहनें।

प्रिंटेड कुर्ती (Printed Kurti)

प्रिंटेड या ब्राइट कलर की कुर्तियां आपके लुक को फ्रेश और आकर्षक बनाती हैं, खासकर डे आउटिंग के लिए। ब्राइट कलर और प्रिंटेड कुर्तियां हमेशा ट्रेंड में रहती हैं। यह फ्रेश और वाइब्रेंट लुक देती है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका