जॉब - एजुकेशन
Trending

रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए इस जिले में होगा 27 जून को काउंसिलिंग

कांकेर। जिले के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने एवं रोजगार व स्व-रोजगार से जोड़ने लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30-30 सीटों में सोलर तकनीशियन एवं सुरक्षा गार्ड कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। लाइवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने जानकारी दी है कि प्रशिक्षण के लिए 27 जून को प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक काउंसिलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्रॉफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में काउंसिलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button