Join us?

राज्य

COVID-19: देश में 24 घंटे में कोरोना के 475 नए मामले आए सामने

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। मंगलवार को देश में कोविड के 475 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, एक्टिव मामलों की संख्या 3,919 है। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में कोरोना से 6 मौतें हुई हैं। इसमें कर्नाटक से तीन, छत्तीसगढ़ से दो और असम से एक मौत शामिल है। बता दें कि नए वैरिएंट के उभरने और ठंड के मौसम की स्थिति के बाद मामले और भी बढ़ने लगे है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 5 दिसंबर के बाद 31 दिसंबर, 2023 को कोविड के 841 नए मामले सामने आए। कुल एक्टिव मामलों में से, लगभग 92 प्रतिशत होम आइसोलेशन में रहते हुए ही ठीक हो गए। सूत्रों ने कहा कि वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि JN.1 वैरिएंट न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि कर रहा है और न ही अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु दर में वृद्धि कर रहा है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि मुंबई में कोराना वायरस के जेएन.1 सब-वैरिएंट के 19 मरीज मिले हैं। बीएमसी के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी दक्षा शाह ने पीटीआई को बताया कि होल जीनोम सीक्वेंसिंग (डब्ल्यूजीएस) विश्लेषण में जेएन.1 सबवेरिएंट के लिए पॉजिटिव पाए गए 22 नमूनों में से 19 मुंबई से थे। नगर निकाय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, ये नमूने पिछले महीने परीक्षण के लिए भेजे गए थे और रिपोर्ट सोमवार को आई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button