अपराध

Rajdhani News: 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर सहित 5 गिरफ्तार

रायपुर। 2 फरवरी राजधानी पुलिस की टीम ने नशे के खिलाफ अभियान छेड दिया है इसी कड़ी में बड़ी कार्रवाई में 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं पकड़े गए आरोपी के कब्जे से काफी मात्रा में गांजा बरामद हुआ हैं जिसे राजधानी में फैलाने के इरादे से लेकर पहुंचे थे।
पुलिस ने बताया कि थाना धरसींवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत गिरौध आयुष पेट्रोल पंप पास आरोपी (01) पिन्टु यादव पिता कमल यादव उम्र 31 साल निवासी बरगुनिया थाना कटोरिया जिला बांका बिहार। (02) संजू उईके पिता सिलिप उईके उम्र 25 निवासी उरला आवास योजना कालोनी थाना उरला जिला रायपुर। (03) सूरज वर्मा पिता संतराम वर्मा उम्र 26 साल निवासी बीरगांव संतोष नगर थाना उरला जिला रायपुर। (04) राजेश सेन पिता लक्ष्मण सेन उम्र 36 साल निवासी राजेन्द्र नगर बजरंग मंदिर के पास उरला थाना उरला जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 किलो 100 ग्राम गांजा, बिक्री रकम 20,500/- रूपये तथा 05 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 01 ट्रक वाहन क्रमांक सीजी/04/एमएफ/2440 तथा 01 नग दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी/04/एनयू/3440 जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 45/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों से इस काले व्यवसाय के सप्लाई चैन में जुड़े अन्य आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा गांजा को उडीसा के जिला खुर्धा निवासी गोविंद चंद्र रथ से लाना बताया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना धरसींवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उडीसा के जिला खुर्धा रवाना होकर आरोपी गोविंद चंद्र रथ की पतासाजी करते हुए उसे पकड़ कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा गांजा को गिरफ्तार आरोपियों को बिक्री करना बताया गया। जिस पर आरोपी गोविंद चंद्र रथ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

Back to top button
📰 E-Paper