RADA
अपराध

Crime News: कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद रायपुर में पहली वारदात, युवक की चाकू मारकर हत्या

रायपुर- रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद हत्या की पहली घटना सामने आई है। गुरुवार शाम समता कॉलोनी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दुर्गेश ध्रुव के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में बताया गया है कि हमला रामनगर क्षेत्र में किया गया था। हमले के दौरान आरोपी ने युवक की जांघ पर चाकू से वार किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गंभीर रूप से घायल दुर्गेश अपनी जान बचाने के लिए रेलवे पटरी पार कर समता कॉलोनी तक पहुंचा। हाथीराम मंदिर चौक के पास पहुंचते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है। आरोपियों की तलाश में शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की जा रही है, हालांकि फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका