अपराध

Crime news : गांजे तस्कर पर पुलिस का प्रहार, पकड़ा गया

Crime news : गांजे तस्कर पर पुलिस का प्रहार, पकड़ा गया

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे ‘‘आॅपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् अवैध मादक पदार्थाें/नशीली दवाईओं को पकडने संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे 16 अप्रैल को मुखबीर सूचना पर लोको कालोनी के पास से आरोपी सरोज महापात्र पिता स्व. वैष्णव महापात्र उम्र 40 वर्ष निवासी बोण्डामुडा सीधी कोतवाली मध्यप्रदेश के पास रखे फिरोजी रंग के ट्राली बैंग मे मादक पदार्थ गांजा 8.300 कि.ग्रा. कीमती 80000 रूपये मिलने पर जप्त कर आरोपी का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध सदर की धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का होना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजन को अवगत कराकर न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

Back to top button
📰 E-Paper