अपराध

Crime News: सौतेली मां और भाईयो ने मिलकर की हत्या, शव को आग लगाकर जंगल मे फेंका

Crime News: सौतेली मां और भाईयो ने मिलकर की हत्या, शव को आग लगाकर जंगल मे फेंका

बिलासपुर। जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। 4 फरवरी को फदहाखार जंगल मे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव अधजली अवस्था मे पडा है सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराकर तत्काल घटनास्थल पहुॅचकर शव के आस-पास बारीकी के निरीक्षण किया गया। जहाॅ अज्ञात व्यक्ति के सिर मे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात हथियार से हत्या के नियत से वार कर चोट पहुॅचाने के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा था, तथा मृतक की पहचान छुपाने की नियत से शव को जूट के बोरे मे ढक कर आग लगा दिया गया था। जांच विवेचना दौरान अज्ञात शव के द्वारा पहने हुये फुलपेन्ट के अंदर कागज मे नम्बर लिखा हुआ मिला जिसे सायबर सेल बिलासपुर से काॅल डिटेल प्राप्त किया गया।
चूॅकि मामला अज्ञात शव की हत्या कर साक्ष्य छुपाने किसी अन्य स्थान से लाकर जंगल में फेंका गया था अतः मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा शव की पहचान एवं आरोपी की पतासाजी हेतु थाना सिरगिट्टी एवं एसीसीयु बिलासपुर की संयुक्त टीम बनाकर चाम्पा रवाना किया गया , टीम द्वारा तकनीकी आधार पर एवम मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर पूछताछ किया गया। पूछताछ मे पता चला कि रवि साहू पिता स्व. मोहनलाल साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बिर्रा रोड चाम्पा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा का उसके सौतली माॅ एवं भाईयों से अक्सर वाद विवाद होता था तथा 31 जनवरी के सुबह लगभग 8 बजे मृतक आवेश मे अपने घर मे आग लगा दिया था जिससे घर का काफी सामान जल गया इस बात को लेकर दोपहर लगभग 2.30 बजे उनके बीच पुनः वाद विवाद हुआ था। इसके बाद से मृतक घर मे और आसपास नही दिखा है।
उक्त सूचना मिलने पर मृतक के सौतली माॅ तथा उसके नाबालिग भाईयों को हिरासत मे लेकर कडाई से पूछताछ किया गया जिसमे मृतक के सौतेले नाबालिग भाई के द्वारा  मृतक रवि साहू से वाद विवाद होने पर लोहे का पाईप से सिर पर लगातार वार कर चोट पहुॅचाकर हत्या कर दिया। हत्या पश्चात् आरोपी दोनो नाबालिक भाईयों द्वारा साक्ष्य छुपाने के नियत से किराये का वाहन अरटिगा क्र. सीजी11 बीजे 7961 मे अपने ड्राईवर सुनील यादव पिता तिहारू यादव उम्र 22 वर्ष निवासी कोसमण्दा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा के सहायता से मृतक के शव को लोड कर घटना दिनांक की रात्रि को फदहाखार के जंगल मे शव को रखकर पेट्रोल छिडककर आग लगा दिये।
प्रकरण के आरोपियों का मेमोरेण्डम कथन लेखबध्द कर आरोपियों के कब्जे से घटना मे उपयोग किये गये लोहे का पाईप अर्टिगा वाहन क्रमांक सीजी 11 बीजे 7961 जप्त कर आरोपियों के विरूध्द अपराध धारा सदर का साक्ष्य पाये से आरोपियों को 5 फरवरी को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से वारिसान को अवगत कराकर न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम मृतक :– रवि साहू पिता स्व मोहन लाल साहू उम्र 27 वर्ष निवासी बिर्रा रोड चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा छ ग

नाम आरोपीगण : –

1.  हेमलता साहू पति स्व. मोहनलाल साहू उम्र 38 वर्ष निवासी बिर्रा रोड चाम्पा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा

2. सुनील यादव पिता तिहारू यादव उम्र 22 वर्ष निवासी कोसमन्दा थाना चाम्पाथ जिला जांजगीर चाम्पा

3. 02 नाबालिग भाई

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका